कोड़मदेसर भैरूनाथ के जा रहे पैदल यात्रियों को ट्रक ने मारी टक्कर
खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में इन दिनों देवी देवताओं के मेलो का दौर है। कल यानि 19 सितंबर को ही पुनरासर में मेला भरा गया। कल 21 को सुजानदेसर में बाबा रामदेव का मेला भरेगा। आने वाले दो दिनों के बाद कोड़मदेसर में भी भैरूनाथ का मेला भरेगा। इसी बीच बाबे के जा रहे यात्रियों को ट्रक द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है।
घटना कोड़मेदसर रोड़ की है। जहां पर बीती रात को एक जत्था 51 फीट की ध्वजा लेकर बाबा भैरूनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। जहां पर रास्ते में एक ट्रक ने यात्रियों को लापरवाही से ट्रक चलाते हुए टक्कर मार दी। इस सम्बंध में नाल एसएचओ विकास विश्नोई ने बताया कि देर रात करीब 3-4 बजे के बीच यह हादसा हुआ है। जिसमें दो के गंभीर चोटें लगी है। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल भिजवाया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ