Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खाद्य तेल से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर फैला तेल, ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Bansal
2 months ago
खाद्य तेल से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर फैला तेल, ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

खाद्य तेल से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर फैला तेल, ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

खुलासा ऑनलाइन, श्रीकोलायत। श्रीकोलायत क्षेत्र के दियातरा गांव में सोमवार रात बाबा रामदेव मंदिर के पास खाद्य तेल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में तेल फैल गया, जिससे मार्ग पर फिसलन पैदा हो गई और वहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण विजय सिंह और अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने तुरंत जेसीबी ऑपरेटर मनोज कुमार नायक को बुलाया। जेसीबी की सहायता से सड़क पर फैले तेल के ऊपर मिट्टी डलवाई गई, जिससे फिसलन कम हुई और संभावित दुर्घटनाओं को टाल दिया गया।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की, ताकि कोई अन्य हादसा न हो। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों की सतर्कता, जेसीबी की त्वरित सहायता और पुलिस की सक्रियता से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। क्षेत्रवासियों ने राहत कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों की सराहना की।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: