खुलासा न्यूज,बीकानेर। मूंगफली एकत्रित करते समय ट्रक द्वारा युवक को कुचलने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ के नई अनाज मंडी की है। जहां पर गेंहू एकत्रित करते समय युवक को ट्रक ने कुचल दिया। जिसके चलते युवक की मौके पर मौत हो गयी। हादसे के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई।
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आसपास लगे सीसीटीवी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक के ऊपर से ट्रक गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। सुनील सोनी अक्सर नई अनाज मंडी में घूमता रहता था।
यहां बिखरे गेहूं के दानों को एकत्र कर अपना गुजारा करता था। ट्रक ड्राइवर वाहन के केबिन में बैठा और बिना आगे देखे ट्रक को स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। अचानक ट्रक चलने से सुनील को संभलने का मौका ही नहीं मिला और ट्रक ने उसे कुचला दिया। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ