ट्रक की बड़ी लापरवाही, तोड़ा बिजली पोल, घरों के मीटर तक हुए क्षतिग्रस्त, सरकारी संपत्ति का हुआ नुकसान,दर्ज हुआ मामला
ट्रक की बड़ी लापरवाही, तोड़ा बिजली पोल, घरों के मीटर तक हुए क्षतिग्रस्त, सरकारी संपत्ति का हुआ नुकसान,दर्ज हुआ मामला
बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक की लापरवाही से बिजली पोल टूटने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना के कई दिनों बाद क्षतिपूर्ति नहीं मिलने पर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
परिवादी प्रवीण कुमार पुत्र हरिसिंह विश्नोई निवासी बीकानेर, जो वर्तमान में क्च्यश्वस्रु कंपनी में एईएन ्रश्वहृ पद पर कार्यरत हैं, ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी शहर में विद्युत आपूर्ति, रखरखाव और राजस्व वसूली का कार्य करती है तथा विद्युत अधिनियम के तहत अधिकृत है।
रिपोर्ट के अनुसार 24 अप्रैल को दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच सुभाषपुरा क्षेत्र में माताजी के मंदिर के सामने ट्रक नंबर क्रछ्व07 त्रष्ट 3469 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बिजली के पोल को टक्कर मार दी। हादसे में पोल टूट गया, जिससे आसपास के सात घरों के बिजली मीटर क्षतिग्रस्त हो गए और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले गई।
प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना के बाद ओमकार नामक व्यक्ति ने उनके कार्यालय आकर लिखित में आश्वासन दिया कि वह विभाग को हुए नुकसान की भरपाई कर देगा। इसके साथ ही उसने पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वाहन आरसी की प्रतियां और एक खाली चेक भी दिया। इस भरोसे पर तत्काल पुलिस में मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया।
लेकिन बाद में उक्त व्यक्ति द्वारा क्षतिपूर्ति राशि जमा नहीं करवाई गई और वह मामले को टालता रहा। इसके चलते अब 29 अप्रैल को सदर थाने में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई रामस्वरूप को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ