Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर-प्रयागराज ट्रेन में टीटी की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Bansal
3 weeks ago
बीकानेर-प्रयागराज ट्रेन में टीटी की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

बीकानेर-प्रयागराज ट्रेन में टीटी की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

बीकानेर से प्रयागराज जा रही ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ट्रेन के रींगस रेलवे स्टेशन जंक्शन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद टीटी कोच में बेहोश होकर गिर पड़े। यात्रियों ने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और रेलवे पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जीआरपी पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार सैनी ने बताया कि ट्रेन संख्या 12404 के कोच नंबर एम-3 में बलवान सिंह गौड़ (56), निवासी झज्जर, हरियाणा टीटी के रूप में तैनात थे। रींगस जंक्शन से ट्रेन रवाना होने के कुछ देर बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और वे कोच में ही गिर गए।

यात्रियों ने उन्हें संभाला और तत्काल चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। सूचना मिलते ही जंक्शन पर तैनात जीआरपी जवान कोच में पहुंचे। बलवान सिंह को बेहोशी की हालत में ट्रेन से उतारकर राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बलवान सिंह को मृत घोषित कर दिया। राजकीय उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह निठारवाल ने बताया कि मृतक के मुख्य परिजन अभी अस्पताल नहीं पहुंचे हैं, जिसके चलते पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।

पीएमओ के अनुसार अचानक बेहोश होकर गिरने और इसके बाद मौत होने के कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: