Khulasa Online
Breaking
• रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

2 weeks ago
बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

खुलासा ऑनलाइन, श्रीकोलायत। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हदां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 किलो 955 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त को लेकर चल रही कार्रवाई के दौरान हदां थाना पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को डोडा पोस्त के साथ पकड़ लिया। बरामद मादक पदार्थ का वजन करीब चार किलो 955 ग्राम बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपराम पुत्र मोहनराम सुथार निवासी खिंदासर तथा भादरसिंह राजपूत निवासी खिंदासर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को हदां थानाधिकारी इमिचंद सोलंकी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम के कांस्टेबल राणाराम और कांस्टेबल रामसिंह ने भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE
Share: