Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस हिरासत से चोरी के दो आरोपी फरार, कोर्ट ले जाते समय पुलिस को दिया चकमा

Bansal
2 months ago
पुलिस हिरासत से चोरी के दो आरोपी फरार, कोर्ट ले जाते समय पुलिस को दिया चकमा

 पुलिस हिरासत से चोरी के दो आरोपी फरार, कोर्ट ले जाते समय पुलिस को दिया चकमा

श्रीगंगानगर। श्रीकरणपुर में पुलिस हिरासत से चोरी के दो आरोपी फरार हो गए। दोनों को पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिलेभर में अलर्ट जारी कर नाकाबंदी कराई गई, लेकिन देर शाम तक दोनों आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार, श्रीकरणपुर शहर के वार्ड-18 स्थित एक दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मौका पाकर दोनों आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में पुलिस ने श्रीकरणपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया। सर्कल सीओ पुष्पेंद्र सिंह और सीआई सीर कौर ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। फरार आरोपियों की तलाश के दौरान करणपुर से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर करीब 15 से 20 मिनट तक रोका गया। पुलिस टीम ने ट्रेन के हर डिब्बे की गहन तलाशी ली और यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन दोनों आरोपी नहीं मिले। जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को श्रीगंगानगर के लिए रवाना किया गया।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: