Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

मंदिर से छत्र चोरी मामले में दो गिरफ्तार,मंदिर से चांदी के छत्र किए थे चोरी

rk
3 months ago
मंदिर से छत्र चोरी मामले में दो गिरफ्तार,मंदिर से चांदी के छत्र किए थे चोरी


 मंदिर से छत्र चोरी मामले में दो गिरफ्तार,मंदिर से चांदी के छत्र किए थे चोरी
बीकानेर। जसरासर तहसील के काकड़ा गांव स्थित सती दादी मंदिर में हुई चांदी के छत्र चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है।मंदिर से चांदी के छत्र चोरी होने के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जसरासर पुलिस ने एक टीम गठित कर आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल शुरू की।
जसरासर पुलिस थाना अधिकारी गौरव सारस्वत ने बताया कि पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आरोपियों का रूट ट्रेस किया। कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने पहले आरोपी विकास उर्फ विक्की शर्मा (39) निवासी बारा और दूसरे आरोपी अमृत लाल सोनी निवासी जोधपुर को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी मिल सके।
इस कार्रवाई में आलोक सिंह (पुलिस लाइन बीकानेर) और जसरासर पुलिस थाना के स्टाफ रामेश्वर लाल, बलवान, हरि नाथ, कैलाश आदि शामिल थे। काकड़ा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है। मंदिर पुजारी कैलाश पारीक, मंदिर कमेटी अध्यक्ष पवन कुमार नाई, घनश्याम पुरोहित, नंदकिशोर पारीक, नारायण पारीक, हरि तिवाड़ी और भारत पारीक ने जसरासर पुलिस की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: