Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: इस रोड पर हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त

1 month ago
बीकानेर: इस रोड पर हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त

बीकानेर: इस रोड पर हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त
बीकानेर। बीकानेर-नोखा रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बूधरो की ढाणी स्थित सारण पेट्रोल पंप के पास हुई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने दोनों शवों को नोखा के जिला अस्पताल स्थित मॉर्च्यूरी में रखवाया है। ग्रामीण मुरली गोदारा ने शवों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है, जिसके लिए बाइक नंबर का उपयोग किया जा रहा है। अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: