Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में दो भाइयों की मौत, एक घायल

rk
1 month ago
ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में दो भाइयों की मौत, एक घायल
ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में दो भाइयों की मौत, एक घायल
 
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर सालासर फांटे के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बीदासर रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे घायल युवक को आसपास मौजूद लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया।
 
घटना के बाद मृतकों के शवों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी की एंबुलेंस से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे के कारण सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: