Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत,गेहूं की कटाई कर खेत से घर लौटते समय ट्रक ने मारी टक्कर

rk
1 month ago
बीकानेर में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत,गेहूं की कटाई कर खेत से घर लौटते समय ट्रक ने मारी टक्कर

बीकानेर में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत,गेहूं की कटाई कर खेत से घर लौटते समय ट्रक ने मारी टक्कर
गेहूं की कटाई कर घर लौट रहे दो भाईयों की सडक़ हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम, ड्राइवर की गिरफ्तार की मांग
बीकानेर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा बीदासर रोड स्थित सालासर फांटे पर बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, जस्सूराम मेघवाल (17) पुत्र रामप्रताप और अशोक (22) श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव गांव कल्याणसर लौट रहे थे। इसी दौरान सालासर फांटे के पास उनकी बाइक की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने रात में ही परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग हॉस्पिटल पहुंचे। पांच भाई-बहन थे, दो भाइयों की मौत से परिवार और गांव में मातम है।
ग्रामीणों में आक्रोश, के बाहर धरना
गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। आरोपी ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
परिजनों के बताया कि दोनों भाई खेत से गेहूं की कटाई के बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया।
जनप्रतिनिधि भी पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा और सरपंच प्रतिनिधि ताजुराम नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। पुलिस प्रशासन की ओर से एसआई राजेंद्र कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने और आवश्यक कार्रवाई में जुटे रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: