Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

मंदिर से चोरी करते दो बदमाश पकड़े,ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोचकर पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारी

rk
3 months ago
मंदिर से चोरी करते दो बदमाश पकड़े,ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोचकर पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारी


 मंदिर से चोरी करते दो बदमाश पकड़े,ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोचकर पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारी
बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे के कुम्भाणाबास स्थित एक मंदिर में चोरी करते हुए दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। रविवार शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर हुई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल जब्त कर उन्हें शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
रविवार शाम दोनों युवक चोरी की नीयत से मंदिर में घुसे थे। इसी दौरान मंदिर के पुजारी मौके पर पहुंच गए, जिस पर युवकों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। पुजारी का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर दोनों युवक भागने लगे।
ग्रामीणों ने एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरा युवक मोटरसाइकिल से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टाइगर फोर्स और पुलिस की टीम ने फरार हुए दूसरे युवक को भी एक घर से पकड़ लिया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवकों के खिलाफ पहले से चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी जोधपुर जिले के रहने वाले हैं और नशेड़ी व आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वे अक्सर लूणकरणसर में अपने रिश्तेदारों के घर आते रहते हैं। पुलिस को उनसे कई अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।
आरोपियों की पहचान लोकेश 20 पुत्र अमृतलाल सोनी निवासी मातादेव नगर, बनाड़, जोधपुर और मांगीलाल 32 पुत्र नरपतलाल सोनी निवासी तिवारी, जोधपुर के रूप में हुई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: