Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: कोडमदेसर नहर में नहाते समय दो दोस्तों की डूबने से मौत, एक को बचाया

rk
3 months ago
बीकानेर: कोडमदेसर नहर में नहाते समय दो दोस्तों की डूबने से मौत, एक को बचाया
बीकानेर: कोडमदेसर नहर में नहाते समय दो दोस्तों की डूबने से मौत, एक को बचाया
 
खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र स्थित कोडमदेसर नहर में नहाते समय बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहर में नहाने उतरे तीन युवक अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक को साथियों ने बचा लिया। गजनेर थानाधिकारी राकेश कुमार स्वामी ने बताया कि नहर में युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरे युवक को भी नहीं बचाया जा सका।
 
बताया जा रहा है कि युवक कोडमदेसर में दर्शन कर लौटते समय नहर में नहाने के लिए उतर गए थे। इसी दौरान तीनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ आए अन्य युवकों ने एक को बचा लिया, लेकिन रामपुरा बस्ती निवासी आनंद और खाजूवाला के 14 बीडी निवासी मुकेश बहाव में बह गए और उनकी मौत हो गई। दोनों मृतकों के शवों को गजनेर सीएचसी पहुंचाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: