खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आयी हे। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। नयाशहर क्षेत्र के सोनगिरी कुंआ क्षेत्र में दो गुटों में विवाद हो गया। जो कि देखते ही देखते खूनी सघंर्ष में बदल गया। जानकारी मिली है कि एक गुट के लोगों की गाड़ी पर उनके दूसरे गुट ने हमला बोल दिया।इस दौरान गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। अचानक हुई इस वारदात से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पता चला है कि एक गुटा का युवक आज ही जमानत पर छूटकर बाहर आया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद हथियारों से लैस होकर आएं उसके विरोधी गुट ने मौका पाकर गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मोके पर पहुंची ओर मामले की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ