Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

दो झोपड़ों में लगी आग,  घरेलू सामान व नगदी जलकर हुई राख

rk
2 weeks ago
दो झोपड़ों में लगी आग,  घरेलू सामान व नगदी जलकर हुई राख


दो झोपड़ों में लगी आग,  घरेलू सामान व नगदी जलकर हुई राख
 बीकानेर।  छतरगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत आवा के चक 9एडब्लूएम  में रविवार रात्रि करीब 8 बजे किसान भैराराम पुत्र हनुमान राम के खेत में बने दो झोपड़ों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दोनों झोपड़े जलकर राख हो गए।
पीडि़त किसान भैराराम ने बताया कि आग से करीब 10 क्विंटल गेहूं, 10 क्विंटल सरसों, 2 क्विंटल चना, 2 क्विंटल मोठ तथा नगदी रुपए सहित घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। किसान परिवार इन्हीं झोपड़ों में निवास करता था। घटना के समय परिवार झोपड़ी के अंदर मौजूद था, लेकिन समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग को फोन कर लाइट चालू करवाई गई, जिसके बाद ट्यूबवेल के पानी से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक पूरा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।घटना की सूचना मिलने पर सोमवार को पटवारी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लेकर पीडि़त परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।आग की इस घटना के बाद पीडि़त परिवार का आशियाना उजड़ गया है। परिवार ने समाजसेवियों व प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। गनीमत रही कि हादसे में क

ोई जनहानि नहीं हुई।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: