Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: ज्वेलर्स की दूकान के ताले तोड़ दो किलो चांदी के आभूषण चोरी

rk
3 months ago
बीकानेर: ज्वेलर्स की दूकान के ताले तोड़ दो किलो चांदी के आभूषण चोरी

बीकानेर: ज्वेलर्स की दूकान के ताले तोड़ दो किलो चांदी के आभूषण चोरी

बीकानेर। श्रीकोलायत क्षेत्र के हदां थाना अंतर्गत दासोड़ी गांव में अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी की दुकान में सेंध लगाकर करीब दो किलो वजनी चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना 11 और 12 फरवरी की रात की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दासोड़ी निवासी राजूराम सोनी पुत्र ध्याराम सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 फरवरी की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। 12 फरवरी की सुबह पड़ोसी दुकानदार प्रभुसिंह ने फोन कर सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और शटर आधा खुला है। दुकान पहुंचने पर शटर और ताले टूटे मिले तथा अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच में सामने आया कि चार डिब्बियों में रखे चांदी के आभूषण गायब हैं। चोरी हुए सामान में अंगूठियां और बिछड़ियां शामिल हैं। प्रत्येक डिब्बी में लगभग 200 नग आभूषण थे और कुल वजन करीब दो किलो बताया गया है।

पीड़ित के अनुसार वारदात रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच हुई। उसी रात पड़ोसी दुकानदार दुगाराम की दुकान के ताले भी टूटे पाए गए। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE #श्रीकोलायत
Share: