Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सोलर प्लांट पर ठेके को लेकर दो पक्षों में हुआ टकराव,पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा

1 month ago
सोलर प्लांट पर ठेके को लेकर दो पक्षों में हुआ टकराव,पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा


सोलर प्लांट पर ठेके को लेकर दो पक्षों में हुआ टकराव,पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा
बीकानेर । पूगल तहसील के रामसर छोटा गांव में सोलर प्लांट पर ठेके को लेकर दो पक्षों में टकराव शुरू हो गया है। पुलिस ने सोमवार को धरने पर पहुंचे लोगों का टेंट उखाड़ दिया और पांच प्रदर्शनकारियों को पकडक़र ले गई। एक पक्षीय कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को भानीपुरा के ग्रामीण भी धरने पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास रात तक जारी रहे।रामसर छोटा गांव में राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल) का 810 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने का काम चल रहा है। इसमें से 410 मेगावाट का ठेका सांगिया राय कंपनी को देने पर विवाद शुरू हो गया। गांव के लोगों ने काम देने की मांग को लेकर प्लांट पर 17 मई को धरना दे दिया। धरने के चलते 27 मई को ग्रामीणों पर हमला भी हुआ।ग्रामीणों ने एसपी को हमलावरों के नाम सहित ज्ञापन दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पुलिस ने बलपूर्वक टेंट उखाड़ दिए और कुछ लोगों को पकडक़र थाने ले गई। पांच ग्रामीणों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार प्रभावशाली होने के कारण पुलिस दबाव में है। शेर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारियों में राजूराम, विक्रम सिंह, गोमदराम, ठाकरराम, रूपाराम, रमेश, शीशपाल आदि शामिल हैं।सरकार ने रामपुरा छोटा गांव में 2 हजार मेगावाट का सोलर पार्क विकसित करने के लिए कंपनियों को जमीन आवंटित की है। इसके तहत राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को 810 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने के लिए जमीन दी गई है। यह काम आगे से आगे कंपनियों को सबलेट किया जा चुका है। 410 मेगावाट के लिए सांगिया राय को ठेका मिला है। यह कंपनी बीकानेर की है। संचालक प्रभावशाली और रसूखदार हैं। इसलिए पुलिस के दबाव में है।काम को लेकर केला में भी हो चुका है विवादसोलर प्लांट पर ठेकेदारी को लेकर गांवों में विवाद होने लगा है। पिछले दिनों केला गांव में दो पक्षों के बीच काफी तनाव रहा था। काफी मशक्कत के बाद समझौता हुआ। पुलिस को रोज रात को मौके पर गश्त करनी पड़ती थी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: