Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रोडवेज की शिकायत पर दो निजी बसें सीज, तय समय से पहले सवारियां उठाने पर कार्रवाई

4 months ago
रोडवेज की शिकायत पर दो निजी बसें सीज, तय समय से पहले सवारियां उठाने पर कार्रवाई

रोडवेज की शिकायत पर दो निजी बसें सीज, तय समय से पहले सवारियां उठाने पर कार्रवाई

चूरू। चूरू में राजस्थान परिवहन पथ निगम (रोडवेज) की शिकायत पर जिला परिवहन विभाग ने दो निजी बसों को सीज किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई।

रोडवेज ने शिकायत की थी कि निजी बस संचालक उनकी बसों के निर्धारित समय से 10 मिनट पहले आकर सवारियां उठा लेते थे। इस संबंध में कई बार समझाने के बावजूद निजी बस संचालक नहीं मान रहे थे।

इसके बाद, चूरू आगार रोडवेज ने पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जिला परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने गुरुवार दोपहर यह कार्रवाई की।

डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने बताया कि एक निजी बस कई दिनों से राजस्थान रोडवेज की बस के आगे तय समय से पहले आकर सवारियां ले जा रही थी। उसी बस संचालक की एक अन्य निजी बस नोहर-भादरा रूट पर नेशनल हाईवे 52 पर चल रही थी, उसे भी सीज किया गया।

एक और निजी बस जो ग्रामीण रूट पर चलती थी, उसे भी सीज करने की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई रोडवेज विभाग और जिला परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: