Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जिले के दो प्रमुख अधिकारियों ने किया बीकानेर जेल का औचक निरीक्षण

4 weeks ago
जिले के दो प्रमुख अधिकारियों ने किया बीकानेर जेल का औचक निरीक्षण

खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिला कलक्टर  निशान्त जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मंगलवार को केंद्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण किया तथा यहां की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार की सुरक्षा व्यवस्था तथा यहां स्थापित सुरक्षा उपकरणों का अवलोकन किया। इसके बाद जेल डिस्पेंसरी का निरीक्षण कर भर्ती बंदियों के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डिस्पेंसरी में उपलब्ध एक्स-रे कक्ष, प्रयोगशाला (लेबोरेट्री), डेंटल कक्ष, डीडीसी कक्ष सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।

 

 

उन्होंने वार्ड का निरीक्षण किया। यहां सिविल कारावास, लाचार, वृद्ध, सामान्य सजा तथा मानसिक रोगी बंदियों को रखा गया है। निरीक्षण के दौरान बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा। यह निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। इस दौरान जेल अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा, कारापाल सूरज सोनी तथा उप कारापाल देवांक शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: