Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रोहित गोदारा गैंग के दो संदिग्ध शार्प शूटर गिरफ्तार, 2 विदेशी पिस्टल और 49 कारतूस बरामद

Bansal
6 hours ago
रोहित गोदारा गैंग के दो संदिग्ध शार्प शूटर गिरफ्तार, 2 विदेशी पिस्टल और 49 कारतूस बरामद

 

रोहित गोदारा गैंग के दो संदिग्ध शार्प शूटर गिरफ्तार, 2 विदेशी पिस्टल और 49 कारतूस बरामद
चूरू। संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने सरदारशहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्टल, चार मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किसके इशारे पर मंगवाए गए थे और दोनों आरोपी किस वारदात की तैयारी में थे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदेसर निवासी 26 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र धनपत जाट और सरदारशहर के वार्ड 25, सोमनाथ मंदिर के पास निवासी 28 वर्षीय नितेश बगडिय़ा पुत्र रामावतार जाट के रूप में हुई है।
वारदात से पहले हथियारों के साथ दबोचे
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों के गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के संबंध रोहित गोदारा और महेंद्र ढेलाना गैंग से होने की बात सामने आई है। इसी आधार पर पुलिस अब उनके संपर्कों और स्थानीय नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों आरोपी सरदारशहर में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में तो नहीं थे। दो पिस्टल और 49 कारतूस की बरामदगी के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस आरोपियों की गतिविधियों और हथियारों की उपलब्धता को जोडक़र पूरे नेटवर्क की कडिय़ां तलाश रही है।
हेड कांस्टेबल की सूचना पर टीम ने कसा शिकंजा
कार्रवाई में एजीटीएफ के हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार मीणा की विशेष भूमिका बताई गई है। एजीटीएफ प्रभारी आईपीएस अभिजीत पाटिल के नेतृत्व में टीम ने सरदारशहर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हथियारों की सप्लाई करने वालों और गैंग से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
हथियार कहां से आए, किसने पहुंचाए?
दो विदेशी पिस्टल, चार मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस के सामने कई अहम सवाल हैं। हथियार आरोपियों तक कहां से पहुंचे, इन्हें किसने उपलब्ध कराया और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं, इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों के स्थानीय संपर्कों और हाल की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
संयुक्त टीम ने निभाई अहम भूमिका
कार्रवाई में एजीटीएफ टीम के साथ सरदारशहर थाने के एसआई रामकरण सिद्धू, एएसआई हिम्मतसिंह, विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल लीलाधर मीणा और कांस्टेबल लीलाधर प्रजापत की भूमिका रही। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई और गैंग नेटवर्क से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है। मामले में पूछताछ आगे बढऩे के साथ और खुलासे होने की संभावना है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: