सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक पोस्ट, दो युवक गिरफ्तार
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ पालिका चुनाव के बाद पार्षद कमल झंवर के परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पार्षद कमल झंवर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। एएसआई भगवानाराम ने बताया कि पुलिस ने ललित कुमार ओड और दीनदयाल पुत्र किशनलाल खंडेलवाल को बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया है। दोनों पर सोशल मीडिया पर पार्षद के परिवार के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है।
मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
थाना अधिकारी कश्यप सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ