Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ से बदसलूकी, धमकी देने के आरोप में दो युवकों पर मामला दर्ज

rk
4 months ago
बीकानेर: डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ से बदसलूकी, धमकी देने के आरोप में दो युवकों पर मामला दर्ज

बीकानेर: डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ से बदसलूकी, धमकी देने के आरोप में दो युवकों पर मामला दर्ज

खुलासा न्यूज़, श्रीडूंगरगढ़। मोमासर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के साथ बदसलूकी, गाली-गलौच और धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएचसी मोमासर में कार्यरत 26 वर्षीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार पुत्र जगदीश मीणा, निवासी आमेर (जयपुर) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार आरोपियों की पहचान धन्नाराम पुत्र कानाराम और विजयपाल पुत्र टोडाराम जाट, निवासी मोमासर के रूप में हुई है।

डॉ. विजय कुमार ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और आए दिन अस्पताल में आकर गाली-गलौच करते रहते हैं। 17 जनवरी 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी एक मरीज के साथ अस्पताल आए। उस समय मेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर था और ऑन कॉल होने के कारण डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने डॉक्टर और स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की की, गाली-गलौच की और जातिसूचक गालियां दीं।

इसके अलावा 18 जनवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे आरोपी फिर से नशे की हालत में अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ के साथ बदतमीजी करते हुए जान से मारने की धमकियां देने लगे। आरोपियों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने सरकारी गोपनीय दस्तावेज बिना अनुमति निकाले, उनके फोटो खींचे और उन्हें नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच वृत्ताधिकारी निकेत पारिक को सौंपी गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: