Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: दो युवको ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जिले में लगातार बढ़ते मामले चिंताजनक

3 months ago
बीकानेर: दो युवको ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जिले में लगातार बढ़ते मामले चिंताजनक
बीकानेर: दो युवको ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जिले में लगातार बढ़ते मामले चिंताजनक 
 
बीकानेर। जिले में आत्महत्या के मामलों में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बनती जा रही है। दो अलग-अलग घटनाओं में युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, जिससे परिवारों में मातम छा गया।
 
नोखा में युवक ने उठाया खौफनाक कदम
नोखा कस्बे के मालू चौक क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक संजीव मंडल ने आत्महत्या कर ली। मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और नोखा में सुरेश बिश्नोई के किराए के मकान में रहता था। जानकारी के अनुसार बीती रात उसने अपने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई नत्थाराम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है।
 
श्रीडूंगरगढ़ में भी युवक ने लगाई फांसी
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव इंदपालसर बड़ा की रोही में 25 वर्षीय युवक केसराराम पुत्र रामदयाल नायक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस एसआई पवन कुमार ने शव को मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता ने भी गत वर्ष फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, जिससे इस घटना के बाद परिवार और अधिक सदमे में है। मृतक के भाई रतनाराम व कालूराम सहित परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस को रिपोर्ट देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: