Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर शहर के  गोपेश्वर व भार्गव मौहल्ले  रहने वाले दो युवकों ने फर्जी ज्योतिष के नाम पर युवतियों को करते ब्लैकमेल, एक को पकड़ा, एक फरार

rk
2 weeks ago
बीकानेर शहर के  गोपेश्वर व भार्गव मौहल्ले  रहने वाले दो युवकों ने फर्जी ज्योतिष के नाम पर युवतियों को करते ब्लैकमेल, एक को पकड़ा, एक फरार

 

बीकानेर शहर के  गोपेश्वर व भार्गव मौहल्ले  रहने वाले दो युवकों ने फर्जी ज्योतिष के नाम पर युवतियों को करते ब्लैकमेल, एक को पकड़ा, एक फरार
​बीकानेर। सोशल मीडिया पर ज्योतिष गुरु और किन्नर गुरु मांज के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर युवक-युवतियों को अपने जाल में फंसाने वाले ब्लैकमेलर गिरोह पर साइबर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में टीम ने जयपुर से एक और मुख्य आरोपी विकास भार्गव को गिरफ्तार किया है।
​अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच में इस गिरोह के तार ठगी और दर्जनों लोगों को ब्लैकमेल करने से जुड़े पाए गए हैं।
​आरोपी मूल रूप से बीकानेर की गोपेश्‍वर बस्‍ती का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने जयपुर से दबोचा। राकेश भार्गव बीकानेर के भार्गव मोहल्ले का निवासी है, जिसे इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
​रवि भार्गव (फरार): बीकानेर की गोपेश्‍वर बस्‍ती का ही रहने वाला यह तीसरा आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
​क्राइम ब्रांच में दर्ज एक पीडि़ता की शिकायत के अनुसार, इस गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद शातिर थी,सोशल मीडिया पर एस्ट्रोलॉजर पूजा मांज् या ज्योतिष गुरुज् के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करते थे उसके बाद विधि-विधान और वशीकरण करने का झांसा देकर पीडि़तों से उनकी तस्वीरें मंगवाना। उन तस्वीरों को एडिट करके अश्लील बनाना और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप है। ब्लैकमेलिंग के दौरान ही पीडि़तों को आपत्तिजनक अवस्था में लाकर स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए वीडियो बना लेना और फिर उसे वायरल करने के नाम पर मोटी रकम वसूलना। (एक पीडि़ता से इसी डर के नाम पर 1.43 लाख रुपये ठगे गए थे)।
​जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
साइबर क्राइम ब्रांच की पड़ताल में सामने आया है कि यह एक बहुत बड़े स्तर का रैकेट है:
​60 लाख का ट्रांजेक्शनपिछले दो सालों में आरोपियों के अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 60 लाख रुपये का लेन-देन (ट्रांजेक्शन) पाया गया है।
​300 नंबरों पर संपर्क आरोपियों ने महज एक महीने के भीतर 300 से ज्यादा मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया था।
​65 से ज्यादा शिकार अब तक की जांच में 65 से अधिक लोगों के साथ इस तरह की ठगी और ब्लैकमेलिंग होने की बात सामने आ चुकी है।
​पुलिस अब रिमांड पर लिए गए आरोपी विकास भार्गव से पूछताछ कर रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और बैंक खातों के बारे में और खुलासे होने की उम्मीद है। साथ ही फरार आरोपी रवि भार्गव की तलाश तेज कर दी गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: