Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

अनियंत्रित ट्रक पलटा, कार से टकराया:चालक केबिन में फंसा

rk
3 months ago
अनियंत्रित ट्रक पलटा, कार से टकराया:चालक केबिन में फंसा


 अनियंत्रित ट्रक पलटा, कार से टकराया:चालक केबिन में फंसा
 बीकानेर।  बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर एक बड़ा हादसा टल गया। गुसाईसर और नौरंगदेसर के बीच अनियंत्रित ट्रक पलट गया और घसीटते हुए सामने से आ रही वेन्यू कार से टकरा गया। कार चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, जिसने ट्रक को लहराते देख अपनी कार पहले ही रोक ली थी।हादसे की सूचना मिलते ही नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत एएसआई जगदीश कुमार के साथ पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचीं। थानाधिकारी शेखावत ने बताया कि ट्रक पलटने से उसका चालक केबिन में फंस गया था। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।पुलिसकर्मियों ने घायल ट्रक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। इस हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है।थानाधिकारी सुषमा शेखावत, एएसआई जगदीश कुमार, एएसआई मूलाराम, कांस्टेबल सीताराम और कांस्टेबल पंकज सहित पुलिस टीम ने राहत कार्य संभाला। उन्होंने सडक़ पर खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई थी।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: