Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

वसूली की आड़  में प्रोजेक्ट पर काम करने वाले कार्मिकों के साथ मारपीट कर धमकाया

Bansal
6 hours ago
वसूली की आड़  में प्रोजेक्ट पर काम करने वाले कार्मिकों के साथ मारपीट कर धमकाया

 

वसूली की आड़  में प्रोजेक्ट पर काम करने वाले कार्मिकों के साथ मारपीट कर धमकाया
श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कई जगह सोलर प्लांट लगाने के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं अब वसूली के आड़ में प्रोजेक्ट पर काम करने वाले कार्मिकों को धमकाने की भी घटनाएं शुरू हो चुकी है। जयपुर निवासी अभय राजसिंह खंगारोत ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार वह एचजी इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड सोलर कंपनी में अधिकर्ता के रूप में कार्य कर रहा है।कम्पनी की हथाना सोलर साइट श्रीडूंगरगढ़ में चल रही है। साइट से ड्यूटी पूर्ण कर लौट रहे कंपनी के कर्मचारियों के साथ स्थानीय असामाजिक व्यक्तियों ने रास्ता रोककर गाली गलौच की और मारपीट करते हुए धमकियां दी। परिवादी ने पुलिस को बताया कि कंपनी के कर्मचारी रामेंश्वरसिंह, दलीपसिंह, ओमसिंह, विनय, दिलीप, दीक्षिप्त गत 4 अक्टूबर को साईट से वापस लौट रहे थे कि रास्ते में कपड़े से चेहरे ढके हुए अज्ञात आरोपियों ने उनका रास्ता रोका एवं उनके साथ मारपीट कर गाली गलौच की म आरोपियों ने चेतावनी दी गई कि इस साईट पर आने पर जान से मार देंगे।
परिवादी ने आरोप लगाया कि स्थानीय युवा श्रवण कुमार गोदारा, रामनिवास गोदारा, प्रकाश गोदारा, राजेंद्र गोदारा ने उन आरोपियों को भेजा था एवं ये स्थानीय लोग लगातार कार्य में बाधाएं उत्पन्न कर रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैड कांस्टेबल लेखराम कर रहे हैं

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: