पीबीएम अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी के बाहर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
पीबीएम अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी के बाहर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की पुरानी आपातकालीन इकाई के सामने गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पीबीएम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
इसके बाद खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शव को मोर्चरी पहुंचाने के दौरान असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार तथा खिदमतगार खादिम सोसायटी के शोएब भाई मौजूद रहे। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों को लेकर जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ