दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
पूगल। पूगल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में दिनदहाड़े एक घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। पीडि़त परिवार दोपहर में बीकानेर गया हुआ था, तभी चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया।इस संबंध में वार्ड नंबर 4 निवासी भीमसेन बेटा खानूराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को वह परिवार सहित बाहर गए थे। जब वे घर लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी के ताले भी टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था।
चोर घर से करीब 20 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, 400 ग्राम चांदी की पायल, 10 ग्राम वजन का सोने का बोरिया और एक अंगूठी ले गए। पूगल पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ