Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अज्ञात चोरों ने शहर के मुरलीधर इलाके में सूने मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी को किया पार

1 month ago
अज्ञात चोरों ने शहर के मुरलीधर इलाके में सूने मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी को किया पार


अज्ञात चोरों ने शहर के मुरलीधर इलाके में सूने मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी को किया पार
 बीकानेर। बीकानेर शहर में चोरों का आतंक बना हुआ है आये दिन चोर मकान, दुकानों को अपना निशाना बना रहे है। फिर भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे है। जबकि पुलिस गश्त को लेकर बड़े- बड़े दावें करती नजर आती है। अगर देखा जाये तो चोरों ने नयाशहर व मुक्ताप्रसाद इलाकों में अपना अड्डा बना लिया है। इन थाना इलाकों मे लगातार चोरी की वारदातें हो रही है। ऐसा ही एक मामला नयाशहर थाने के मुरलीधर व्यास कॉलोनी से सामने आया है। जहां अज्ञात चोरों द्वारा एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार डी-764, मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी धर्मेश कुमार ओझा पुत्र ओमप्रकाश ओझा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 4 जून को अज्ञात चोर उसके चाचा के मकान के ताले तोडक़र अंदर घुस गए। इसके बाद चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।घटना का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सुनीता यादव को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: