खुलासा न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने और एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जिले के देशनोक थाना इलाके की है। जहां पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए है। बताया जा रहा है कि देशनोक में केमिकल फैक्ट्री के पास रविवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार बाबू (25),निवासी शीतला गेट,की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं यासीन (42) और सुल्तान (33)गंभीर घायल हुए है। बताया जा रहा है कि तीनों बीकानेर की तरफ आ रहे थे,वहीं सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। बाबू के सिर पर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का शव तुरंत सरकारी अस्पताल के लिए भेजा गया।वहीं दोनों घायलों को उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ