Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम दिखे साइकिल पर, बोले- पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो साथ ही पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

2 months ago
केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम दिखे साइकिल पर, बोले- पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो साथ ही पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


खुलासा न्यूज,बीकानेर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट की प्रेरणा से बीकानेर में चल रहे संडे ऑन साइकिल अभियान की 26वीं कड़ी में रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने साइक्लिंग करते हुए आमजन को स्वस्थ रहने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 


जिला साइक्लिंग संघ द्वारा सीजीएसटी तथा कस्टम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर रोड स्थित कस्टम विभाग कार्यालय परिसर से प्रारंभ कार्यक्रम में  मेघवाल ने सैकड़ों साइकिल धावकों के साथ साइक्लिंग की शुरुआत की। मेघवाल के नेतृत्व में साइकिलधावकों का यह काफिला जयनारायण व्यास कॉलोनी, मूर्ति सर्किल, पंचशती सर्किल, भ्रमण पथ, गांधी पार्क होते हुए पुन: सीजीएसटी कार्यालय पहुंचा।

 


इस दौरान  मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प में फिटनेस और खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के नागरिक स्वस्थ रहेंगे, तो विकास में उनका योगदान रहेगा। इसके लिए साइक्लिंग जैसे खेलों को बढ़ावा देना जरूरी है। श्री मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में 23 नवंबर 2025 को टू-डी-थार के साथ प्रत्येक रविवार को शुरू हुआ यह अभियान लगातार जारी है तथा देशभर में हम फिट, तो इंडिया फिट का संदेश पहुंचा रहा है।

 


सीजीएसटी के अधीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर खेलों को प्रोत्साहित करने वाले आयोजन किए जा रहे हैं। जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मेघवाल की आह्वान पर बीकानेर के साइकिल धावक और आमजन प्रत्येक रविवार 1 घंटे साइक्लिंग करते हुए अभियान को गति दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान अनवरत चलता रहेगा।

 

 

इस दौरान संतोषानंद महाराज, राजकुमार पन्नू, मनोज कुमार जाट, मनोज गोस्वामी, निकिता बंसल, शिवानी भाटी, इतिशा, मुस्कान, आशना, वृंदा राठौड़, लेखरघा, राजू खान, अशोक घाट, राजेश चौधरी, लालचंद जीनगर, दीपक, श्रवण कुमार भाम्भू, खुशे खान, सुरेश गुप्ता, सुनील पंवार, हेमराम, मनीष मेघवाल, अभिषेक, सुखमीत, जितेंद्र सिंह, सतीश सहित विभागीय कार्मिक, साइक्लिस्ट और आमजन मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: