Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीछवाल उद्योग संघ की नई कार्याकारिणी को केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने दिलाई शपथ

rk
2 weeks ago
बीछवाल उद्योग संघ की नई कार्याकारिणी को केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने दिलाई शपथ

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  बीछवाल उद्योग संघ की निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी को केंद्रीय कानून राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को शपथ दिलाई। इस अवसर पर बीकानेर पूर्व विधायक  सिद्धी कुमारी, सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, उद्यमी अविनाश मोदी, Ÿ दीपक अग्रवाल, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीछवाल उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय जोशी ने की। 


बीछवाल उद्योग संघ के कार्यालय परिसर के बाहर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मेघवाल ने कहा कि देश का पहला रिसाइकिल जोन बीकानेर में बन सकता है। नीति आयोग बीछवाल से आगे बड़ी जमीन देख रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो देश का पहला रिसाइकिल जोन बीकानेर में बनेगा। 

 


 मेघवाल ने कहा कि धीरे धीरे ई वेस्ट बढ़ रहा है। पश्चिमी राजस्थान में लगने वाले सोलर प्लांट की सोलर प्लेट भी 25 साल बाद काम नहीं आएगी।  मोबाइल, घड़ी, खराब गाडिय़ों का कचरा भी बढ़ रहा है। चीन में एक ही जगह पर सब रिसाइकिल किया जाता है लेकिन हमारे देश में ये अलग अलग होता है। बीकानेर में रिसाइक्लिंग जोन बना तो एक ही जगह सब रिसाइकल किया जाएगा। 

 


मेघवाल ने कहा कि बीछवाल उद्योग संघ का देश में नाम है। जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित जो भी समस्याएं हैं इनको लेकर किसी भी मंत्री के पास जाना पड़ा तो मैं आपका एडवोकेट बनकर उनका समाधान निकलवाऊंगा। राज्य सरकार भी उद्योगों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। 
बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धी कुमारी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र अच्छे उद्योगों के लिए जाना जाता है। नई कार्यकारिणी में जिसको जो पद मिला है उस पद की भूमिका को अच्छे से निभाएं ताकि जनता को भी लाभ मिले। इससे पूर्व सभी अतिथियों का माला पहनाकर और साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया। 

 

 

बीछवाल को 70 करोड़ और करणी औद्योगिक क्षेत्र को विकास के लिए मिले 75 करोड़
 रीको आरएम एसपी शर्मा ने बताया कि रीको ने बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र विकास को लेकर कुल 70 करोड़ रुपए जारी किए हैं जिनमें से 20 करोड़ एसटीपी और 50 करोड़ सड़क नाली, पानी की लाइन, विद्युत लाइनों को अंडर ग्राऊंड शिफ्टिंग इत्यादि के लिए जारी किए हैं। करणी औद्योगिक क्षेत्र प्रथम और द्वितीय फेज के विकास को लेकर 75 करोड़ रुपए जारी किए हैं। खारा और रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्रों के विकास को लेकर फाइल रीको मुख्यालय पर विचाराधीन है। जल्द ही इन औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भी स्वीकृति जारी होगी।


 बीछवाल उद्योग संघ अध्यक्ष विजय जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते आगे का रोडमैप बताया।  साथ ही विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया। उद्यमी कमल कल्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन किशोर सर ने किया।

 


कार्यक्रम में डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा,एडवोकेट, अशोक प्रजापत, श्याम सिंह हाडला, राजेन्द्र पंवार, संतोषानंद महाराज, डीपी पचीसिया, जुगल राठी, कमल बोथरा, महेश कोठारी, परमिन्द्र सिंह, कमल गहलोत, बीछवाल उद्योग संघ के सचिव किशोर पारीक, उपाध्यक्ष पवन चांडक, महासचिव गोविंद पारीक, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश खत्री समेत उद्यमी  कार्यकारिणी सदस्य व बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: