Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने गांधी-बेनीवाल के विवादित पर किया पलटवार, सियासत गरमाई

rk
1 week ago
केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने गांधी-बेनीवाल के विवादित पर किया पलटवार, सियासत गरमाई

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने गांधी-बेनीवाल के विवादित पर किया पलटवार, सियासत गरमाई
बीकानेर। बीकानेर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी अराजकता फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में तो ऐसा करते ही हैं, विदेशों में भी देश की आलोचना करते रहते हैं। सांसद हनुमान बेनीवाल के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मेघवाल ने कहा कि अमर्यादित भाषा बोलने वालों का हम विरोध करते हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा काफी महत्वपूर्ण रहा। सीमांत गांवों के विकास के लिए नई नीति बनाई जा रही है। साथ ही बॉर्डर सुरक्षा के लिहाज से भी केंद्रीय गृह मंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि बिचून रीको औद्योगिक क्षेत्र के विरोध में चल रहे च्रीको भगाओ, भैराणा धाम बचाओज् आंदोलन को लेकर बुधवार को महापंचायत आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल धरना स्थल पर पहुंचे थे।
हनुमान बेनीवाल के बिगड़े बोल
भैराणा गांव में आयोजित इस महापंचायत में बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए मर्यादाहीन शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री को मूर्खों का राजा तक कह दिया था। इसके अलावा उनके चरित्र को लेकर भी सवाल उठाए थे, जिसके बाद उनके बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई। वहीं कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए गद्दार कह डाला था।
जनता उन्हें माफ नहीं करेगीइससे पहले केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भीलवाड़ा में कहा था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए जिन अपशब्दों का प्रयोग किया है, उसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। मेघवाल ने कहा था कि यदि राहुल गांधी ऐसा नहीं करते हैं तो जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
वहीं राजस्थान सरकार में मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी हनुमान बेनीवाल के बयान की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि बेनीवाल का एक बेतुका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्रिमंडल के बारे में जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह अनुचित है। बेढम ने कहा कि पूरा राजस्थान यह कह रहा है कि इस तरह की भाषा किसी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि सांसद होने के नाते उन्हें पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे बयानों को कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: