Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग का गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर डाली

3 months ago
अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग का गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर डाली

 

अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग का गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर डाली
बीकानेर। शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मदन विहार कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर 53 में चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग चौकीदार का शव संदिग्ध हालत में मिला।
मृतक की पहचान 70 वर्षीय भंवर लाल रेंगर पुत्र घीसाराम, निवासी शिवबाड़ी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।सूचना मिलते ही सीओ अनुष्ठा कालिया और थानाधिकारी विक्रम तिवारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।बताया जा रहा है कि जिस मकान में चौकीदारी की जा रही थी, वह जैसलमेर निवासी कुंदन सिंह का है और मृतक हाल ही में 30 मार्च को ही यहां काम पर लगा था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: