Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बीकानेर के इस टोल प्लाजा पर अज्ञात लोगों ने की मारपीट, आग लगाने की कोशिश की, देखे वीडियों

rk
1 day ago
बीकानेर के इस टोल प्लाजा पर अज्ञात लोगों ने की मारपीट, आग लगाने की कोशिश की, देखे वीडियों


बीकानेर के इस टोल प्लाजा पर अज्ञात लोगों ने की मारपीट, आग लगाने की कोशिश की, देखे वीडियों
बीकानेर। बीकानेर के लूणकरणसर हाइवे पर स्थित हरियासर टोल प्लाजा की लेन नंबर-01 पर टोल कर्मियों से मारपीट और तोडफ़ोड़ की वारदात हुई। जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात लोग दो गाडिय़ों में सवार होकर टोल प्लाजा पहुंचे और कर्मचारियों से गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढऩे पर आरोपियों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें टोल स्टाफ को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद हमलावरों ने मौके पर खड़ी गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की और आग लगाने की कोशिश की। स्थिति बिगडऩे पर टोल प्लाजा मैनेजर मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,टोल कर्मचारियों ने पुलिस को रिपोर्ट दी है, बताया कि लेन न. १ में सुबह करीब ९ बजे तीन युवक ओवरलोड ट्रक लेकर टोल प्लाजा पहुंचे थे। टोल शुल्क को लेकर उनका कर्मचारियों से विवाद हो गया। इसके बाद तीनों युवक गाली-गलौज करने लगे, फिर लाठी- सरिये लेकर मारपीट की।टोल कर्मचारियों का कहना है- ड्राइवरों ने टोल प्लाजा पर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया और उनमें आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान ड्राइवरों का दूसरा ट्रक भी टोल प्लाज पहुंचा और उसमें सवार लोग भी मारपीट करने लगे।इस दौरान टोल स्टाफ के कुछ कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। टोल मैनेजर से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए।थानाधिकारी बोले- शांतिभंग के आरोप में ५ युवक गिरफ्तार किए हैंलूणकरनसर थानाधिकारी कश्यम सिंह का कहना है- मामले में ५ लोगों को शांतिभंग करने के मामले में गिरफ्तार किया है। इनमें अलादिता, सलीम, अलार खां, सलीम पुत्र सादक अली, असिफ शामिल है। सभी हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं।थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के ट्रक ओवरलोड थे, जिनसे टोल कर्मचारियों ने ज्यादा टोल शुल्क मांगा था, इसी कारण ट्रक ड्राइवर गुस्सा हो गए थे और लाठी- सरियों से मारपीट करने लगे थे। हालांकि मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली। फिलहाल जांच की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: