Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अज्ञात चोरों ने सूने मकान में घुसकर लाखों रुपये जेवर व नगदी को किया पार

2 months ago
अज्ञात चोरों ने सूने मकान में घुसकर लाखों रुपये जेवर व नगदी को किया पार


अज्ञात चोरों ने सूने मकान में घुसकर लाखों रुपये जेवर व नगदी को किया पार
बीकानेर। बीकानेर जिले मे पिछले काफी समय से चोरी की वारदाताएं बढ़ रही है आये दिन चोर दुकान, मकान व अन्य जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही है। पुलिस की गश्त को धत्त बताते हुए चोर चोरी करने में कामयाब हो रहे है। चोर शहर व ग्रामीण इलाकों में भी वारदातें कर रहे है। इसी क्रम में नापासर थाना क्षेत्र के शेरेरा गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया है। चोर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। शेरेरा निवासी राजूराम पुत्र अखाराम ने   थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 11 मई को उनका परिवार शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गया था। मंगलवार सुबह घर पर काम कर रहे एक कारीगर ने फोन कर जानकारी दी कि मुख्य दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि अंदर अलमारी और संदूक के ताले भी टूटे हुए थे। चोर घर से सोने का मंगलसूत्र, अंगूठियां, बच्चों की दो चेन, चांदी की पायजेब सहित करीब डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए।  पुलिस ने पीडि़त राजूराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और चोरी की इस वारदात के सुराग जुटाने में लगी हुई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: