Khulasa Online
Breaking
• हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

यूपी सरकार के मंत्री ने फन्ना बाबू को दी श्रद्धाजंलि, कहा- उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति

rk
8 hours ago
यूपी सरकार के मंत्री ने फन्ना बाबू को दी श्रद्धाजंलि, कहा- उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति


खुलासा न्यूज,बीकानेर। हल्दीराम परिवार के प्रमुख सदस्य, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के संस्थापक एवं सीएमडी शिवरतन अग्रवाल उर्फ फन्ना बाबू के निधनोपरांत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को सादुलगंज स्थित उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 


मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल बीकानेर के पारंपरिक भुजिया उद्योग को वैश्विक ब्रांड में बदलने और मशीन द्वारा भुजिया उत्पादन की शुरुआत करने वाले एक दूरदर्शी उद्यमी थे। फन्ना बाबू्र का दु:खद निधन उद्योग जगत की अपूरणीय क्षति है। मंत्री नन्दी ने कि कुछ दिनों पहले ही बीकानेर यात्रा के दौरान फन्ना बाबू से मुलाकात हुई थी। 


मंत्री  नन्दी ने कहा कि फैक्ट्री भ्रमण के दौरान फन्ना बाबू एक-एक बारीकी के बारे में खुद ही बताते रहे। उनका यह व्यवहार दिखाता है कि सफलता के शिखर पर पहुंचकर भी काम से उनका कितना अधिक जुड़ाव था।


मंत्री  नन्दी ने कहा कि फन्ना बाबू के निधन से हम सभी ने एक सफल उद्यमी, एक विनम्र व्यक्ति, एक अनुभवी मार्गदर्शक और एक उत्कृष्ट समाजसेवी खो दिया। उनका जाना वैश्य-व्यापारी समाज के सर से वरिष्ठ अभिभावक का साया उठने जैसा है।
उन्होंने कहा कि अपनी माटी से उनका लगाव और जुड़ाव हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपने कृतित्व से बताया कि हम अपनी जड़ों से जुड़े रहकर ही वास्तविक और मौलिक उन्नति कर सकते हैं। वे अपने पीछे सेवा कार्यों की एक समृद्ध विरासत छोड़कर गये हैं, जिसके माध्यम से सदैव हम सबके बीच उपस्थित रहेंगे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: