Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

उपमहापौर चुनावों में क्रॉस वोटिंग को लेकर बीकानेर के नेताओं ने जयपुर में शीर्ष नेताओं से की मुलाकात, सात दिनों में कार्रवाई का मिला भरोसा

Bansal
6 hours ago
उपमहापौर चुनावों में क्रॉस वोटिंग को लेकर बीकानेर के नेताओं ने जयपुर में शीर्ष नेताओं से की मुलाकात, सात दिनों में कार्रवाई का मिला भरोसा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार और कथित क्रॉस वोटिंग के मामले को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एवं कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष उदयलाल आंजना से मुलाकात की।

 

 पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्षदों ने उपमहापौर चुनाव से जुड़े विभिन्न तथ्यों और परिस्थितियों को प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच करवाकर दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध पार्टी स्तर पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।

 

 

 प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए 3 सदस्य समिति का गठन कर सात दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक एवं कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, उपमहापौर प्रत्याशी पार्षद नसीम बानो, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद जावेद पडि़हार, पार्षद नंदलाल जावा, पार्षद अकबर अली खादी, पार्षद चन्द्रकला कूकना, पार्षद सरोज, कांग्रेस नेता फिरोज भाटी, हुकुमचंद जावा, मंडल अध्यक्ष अंजुम अली, हरिकिशन जाट, मदनलाल कूकना, रियाजुद्दीन पंवार सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: