बीकानेर के एपेक्स हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
बीकानेर के एपेक्स हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
बीकानेर। लगातार विवादों में रहे एपेक्स अस्पताल में देर रात मरीज की मौत पर हंगामा हो गया। हंगामे के बाद एक वीडियो भी वायरल होता नजर औए। जिसमें परिजनों ने डॉ. तनवीर मालावत की पिटाई कर दी। इससे पहले भी एपेक्स हॉस्पिटल में कई बार हंगामा और विवाद सामने आ चुके है। इस बार एपेक्स अस्पताल में मरीज की मौत के बाद भारी हंगामा हो गया है। परिजनों ने डॉ. तनवीर मालावत की पिटाई कर दी। किसी तरह डॉक्टर को बचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार दुलमेरा निवासी रुकसाना बानो पत्नी इकबाल उस्ता को दो दिन पहले एपेक्स अस्पताल लेकर आए थे। रुकसाना के पित्त की थैली में पथरी हो गई थी। आरोप है कि एपेक्स अस्पताल की गंभीर लापरवाही की वजह से रुकसाना की मौत हुई है।
वह चलकर अस्पताल आई थी। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर पथरी निकाली। उसे मंगलवार से ही गंभीर बता रहे थे लेकिन रेफर नहीं किया। बुधवार रात उसकी मौत हो गई। मरीज की फाइल मांगी तो फाइल देने से भी इंकार कर दिया। फाइल इधर उधर होने की बात भी कह रहे हैं। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में मरीज परिजन व जान पहचान के लोग अस्पताल में इकट्ठा हो गए। अस्पताल मालिक डॉ तनवीर मालावत की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद आज सुबह परिजन मोर्चरी के आगे पहुंचे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ