Khulasa Online
Breaking
• अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

अमेरिका ने होर्मुज के रास्ते पर तैनात किए दस हजार सैनिक, कहा- ईरान से कोई भी देश नहीं खरीद सकता तेल

rk
2 days ago
अमेरिका ने होर्मुज के रास्ते पर तैनात किए दस हजार सैनिक, कहा- ईरान से कोई भी देश नहीं खरीद सकता तेल
अमेरिका ने होर्मुज के रास्ते पर तैनात किए दस हजार सैनिक, कहा- ईरान से कोई भी देश नहीं खरीद सकता तेल 
 
वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह चीन को ईरानी तेल खरीदने से रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहा है। Strait of Hormuz के जरिए ईरानी तेल ले जा रहे जहाजों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अमेरिकी सेना के अनुसार, इस क्षेत्र में 10,000 से अधिक सैनिक और करीब 12 नौसैनिक जहाज तैनात किए गए हैं। प्रारंभिक 24 घंटों में किसी भी जहाज को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि आगे बढ़ रहे छह व्यापारिक जहाजों को वापस लौटना पड़ा।
 
अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई उन सभी जहाजों पर लागू होगी, जो ईरान के बंदरगाहों से जुड़े हैं, चाहे वे किसी भी देश के हों। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कुछ जहाज इस मार्ग से गुजरने में सफल रहे। इसी बीच वॉशिंगटन में लेबनान और इजराइल के बीच युद्धविराम को लेकर पहले दौर की वार्ता हुई, जिसे सकारात्मक बताया गया है। दोनों पक्ष अगले दौर की बातचीत के लिए सहमत हुए हैं।
 
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
 
1.अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा है कि ईरानी तेल की बिक्री के लिए दी गई अस्थायी छूट अब कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
 
2. यूरोपीय देश युद्ध के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य करने के लिए एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की योजना बना रहे हैं। खास बात यह है कि इस प्रस्तावित मिशन में अमेरिका को शामिल नहीं किया गया है।
 
3. कनाडा ने लेबनान के लिए 40 मिलियन डॉलर (करीब 330 करोड़ रुपए) की मदद का ऐलान किया है। यह मदद अंतरराष्ट्रीय संगठनों के जरिए पहुंचाई जाएगी।
 
4. हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पिछले 24 घंटों में 34 सैन्य हमले किए हैं। संगठन के मुताबिक, इन हमलों में इजराइल की बस्तियों, सैनिक जमावड़ों और सैन्य वाहनों को निशाना बनाया गया।
 
5. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत अगले 2 दिनों में फिर से शुरू हो सकती है

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: