Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, होर्मुज स्ट्रेट के पास कार्रवाई

rk
2 weeks ago
सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, होर्मुज स्ट्रेट के पास कार्रवाई

सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, होर्मुज स्ट्रेट के पास कार्रवाई

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान के दक्षिणी क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट के पास बारूदी सुरंग बिछाने की कोशिश कर रही बोट्स और बंदर अब्बास के पास एक मिसाइल साइट को निशाना बनाया गया।  CENTCOM के प्रवक्ता टिमोथी हॉकिन्स ने कहा कि यह कार्रवाई “आत्मरक्षा” (सेल्फ-डिफेंस) के तहत की गई। उनके अनुसार अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों को संभावित खतरे से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया। 

अमेरिकी सेना का दावा है कि होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाने से अंतरराष्ट्रीय जहाजों और अमेरिकी नौसैनिक जहाजों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती थी। इसी दौरान बंदर अब्बास क्षेत्र में मौजूद एक सरफेस-टू-एयर मिसाइल साइट को भी निशाना बनाया गया।  हालांकि CENTCOM ने कहा कि सीजफायर के दौरान अमेरिका अब भी संयम बरत रहा है और उसका फोकस अपने सैनिकों की सुरक्षा पर है।  विशेषज्ञों का मानना है कि इस कार्रवाई से अमेरिका-ईरान वार्ता की रफ्तार प्रभावित हो सकती है, लेकिन फिलहाल शांति वार्ता पूरी तरह रुकने के संकेत नहीं हैं। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: