Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में सूने मकान को बनाया निशाना, ताले तोड़ लाखों के आभूषण चोरी

Bansal
1 month ago
बीकानेर में सूने मकान को बनाया निशाना, ताले तोड़ लाखों के आभूषण चोरी

बीकानेर में सूने मकान को बनाया निशाना, ताले तोड़ लाखों के आभूषण चोरी

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई, जब पूरा परिवार किसी काम से दौसा गया हुआ था। घर लौटने पर चोरी का पता चला। 

पुलिस के अनुसार, सुजानदेसर रोड स्थित हनुमान वाटिका निवासी रेणु गहलोत ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादिया ने बताया कि वह 24 जुलाई को अपने परिवार के साथ दौसा गई थीं। 28 जुलाई को वापस लौटने पर मकान के मुख्य ताले टूटे मिले।

घर के अंदर प्रवेश करने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए एमओबी (मोबाइल ऑफेंस ब्यूरो) टीम की भी सहायता ली गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: