Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए एमएसएमई उद्योगों को भारत सरकार का तौहफा

2 months ago
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए एमएसएमई उद्योगों को भारत सरकार का तौहफा
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए एमएसएमई उद्योगों को भारत सरकार का
तौहफा
कारोबार सुदृढ़ करने की दिशा में भारत सरकार की प्रसंसनीय पहल :- पचीसिया
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र
किराडू ने बताया कि वर्तमान में युद्ध के हालातों को देखते हुए देश को
आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने में विशेष सहयोगी एमएसएमई इकाइयों पर
आए संकट को दूर करने हेतु भारत सरकार द्वारा निजी एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों
में आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 नई स्कीम की शुरूआत
की गई है | इस स्कीम के तहत कारोबारी द्वारा पिछले वित्त वर्ष में उपयोग
की गई अधिकतम नकद साख सीमा (CC LIMIT) का 20% तक का ऋण
दिया जा रहा है जिसे कारोबारी को 5 वर्षों में चुकता करना होगा | इस ऋण
का मुख्य लाभ यह है कि इसमें कारोबारी को प्रथम वर्ष केवल ब्याज का
भुगतान करना होगा बाकी बचे 4 वर्षों में किश्तों में ऋण राशि का भुगतान
करना होगा | भारत सरकार का इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई
उद्योगों को वर्तमान बाजार की परिस्थितियों से उबारना तथा देश के
कारोबार को सुदृढ़ बनाना है |
 
द्वारकाप्रसाद पचीसिया
अध्यक्ष

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: