खुलासा न्यूज,बीकानेर। आर्मी कैंट स्थित कैंटीन भंडार विभाग बीकानेर आगार में हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। बुधवार को कर्मचारियों के लिए हिंदी भाषण प्रतियोगिता और राजभाषा हिंदी विषयक कार्यशाला आयोजन किया गया । कार्यशाला के मुख्य संसाधक पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक बीकानेर में वरिष्ठ हिंदी शिक्षक जगदीश प्रसाद सोनी थे। आगार क्षेत्रीय प्रबंधक पी सी पंचाल ने औचारिक स्वागत किया।
उन्होंने उपस्थित लोगों से हिंदी को व्यावहारिक भाषा बनाने का बल दिया। मुख्य संसाधक जगदीश प्रसाद सोनी ने राजभाषा हिंदी के संवैधानिक प्रावधान और उससे जुड़े नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने हिंदी के व्यावहारिक पहलू से जुड़ी जानकारी देते हुए उपस्थित स्टाफ सदस्यों से हिंदी को गर्व के साथ दैनिक व्यवहार की भाषा बनाने की अपील की। उन्होंने बिंदुवार राजभाषा से जुड़े संवैधानिक उपबंधों की जानकारी दी। उपस्थित सदस्यों में दीपक सिंह राजपुरोहित ने आभार व्यक्त किया ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ