आँगन मिलन सेवा समारोह के दूसरे दिन बीकानेर ग्रामीण परियोजना के 177 आँगनबाड़ी केन्द्रों पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
आँगन मिलन सेवा समारोह के दूसरे दिन बीकानेर ग्रामीण परियोजना के 177 आँगनबाड़ी केन्द्रों पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
बीकानेर। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित आँगन मिलन सेवा समारोह के दूसरे दिन परियोजना बीकानेर ग्रामीण के 46 आँगनबाड़ी केन्द्रों पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं शेष 131 आँगनबाड़ी केन्द्रों पर भी आँगन मिलन सेवा समारोह के तहत पोषण, स्वच्छता, सामुदायिक सहभागिता एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी बीकानेर ग्रामीण नवरंग मेघवाल ने बताया कि आँगन मिलन सेवा समारोह का मुख्य उद्देश्य आँगनबाड़ी केन्द्रों को समुदाय से जोडऩा तथा आँगनबाड़ी के माध्यम से प्रदान की जा रही पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु देखभाल तथा प्रारंभिक बाल विकास सेवाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों द्वारा समुदाय के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
समारोह के दौरान आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों का नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। महिला मोर्चा के सदस्यों, विद्यालय के प्राचार्य एवं अध्यापकों, मेडिकल ऑफिसर, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए मानदेय कर्मियों को पौधे एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सामुदायिक कार्यक्रम भी आयोजित
आँगन मिलन सेवा समारोह के तहत गाढ़वाला में सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पा की गोद भराई तथा 7 माह की बालिका याना का अन्नप्राशन संस्कार करवाया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा मातृ एवं शिशु देखभाल से संबंधित जानकारी दी गई।
मुख्य कार्यक्रमों में माननीय प्रधानमंत्री जी के पत्र का वाचन कर उपस्थित जनसमुदाय को सुनाया गया। साथ ही लाभार्थियों ने आँगनबाड़ी केन्द्रों से जुड़ी सेवाओं एवं अपने अनुभवों को साझा किया।
कार्यक्रम में नवरंग मेघवाल (बाल विकास परियोजना अधिकारी, बीकानेर ग्रामीण), श्रवण गोदारा (क्कश्वश्वह्र, क्करू श्री विद्यालय गाढ़वाला, श्रीमती उषा सारस्वत प्राचार्य, श्रीमती सुनीता वर्मा महिला पर्यवेक्षक एवं सेक्टर प्रभारी, राकेश काला ब्लॉक समन्वयक सहित आँगनबाड़ी कार्यकर्ता मधु, विजय लक्ष्मी, पार्वती एवं कमलेश, सहायिकाएं प्रियंका, रुखमणी, रामप्यारी एवं विमलेश तथा आशा सहयोगिनियां सुंदर, माया एवं जुगल कंवर उपस्थित रहीं।
मेघवाल ने कहा कि आँगन मिलन सेवा समारोह के माध्यम से आँगनबाड़ी केन्द्रों और समुदाय के बीच जुड़ाव को मजबूत करने के साथ-साथ मानदेय कर्मियों के योगदान को सम्मान देना और समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना कार्यक्रम का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ