पंचशती सर्किल पर गाड़ी रोककर किया हमला, सरिए से किए वार, छीन ले गए पैसे और चैन
पंचशती सर्किल पर गाड़ी रोककर किया हमला, सरिए से किए वार, छीन ले गए पैसे और चैन
खुलासा न्यूज,बीकानेर। गाडिय़ों में सवार होकर आए पांच लोगों द्वारा एक युवक के साथ लाठी, डंडो से मारपीट करते हुए पैसे, चैन छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में समता नगर निवासी श्याम सुंदर विश्नोई ने अशोक बुडिया, अशोक नाथ व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी है।घटना 26 सितंबर की रात को करीब साढ़े आठ बजे के आसपास पंचशती सर्किल की है। परिवादी ने बताया कि वह अपनी गाड़ी में अपने भाई के साथ व्यास कॉलोनी से पंचशती सर्किल की तरफ आ रहा था। इस दौरान पंचशती सर्किल के पास स्कार्पियों व थार में सवार होकर आए आरोपियों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। जिसके बाद लाठी, डडे, सरियोंं से उस पर हमला कर दिया। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसे सिर पर सरिये से वार करने का प्रयास किया लेकिन जैसे तैसे उसने अपना बचाव किया। परिवादी के अनुार आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी के साथ मारपीट की ओर उसके पास से 2 लाख 35 हजार रूपए, सोने की चैन छीनकर ले गए। इस मारपीट में परिवादी के दोनेा फोन भी टूट गए। परिवादी के अनुसार आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। आरोपियों ने भागते समय कहा कि अगली बार जान से मार देंगे। इस मारपीट में परिवादी के शरीर पर विभिन्न जगहों पर चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ