Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: शुरूआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी, देखें चुनाव की Photos

Bansal
1 week ago
बीकानेर: शुरूआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी, देखें चुनाव की Photos

 बीकानेर: शुरूआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी, देखें चुनाव की Photos 

 
 
बीकानेर।  नगर निगम के लिए बुधवार सुबह 7 बजते ही वोटिंग शुरू हो गई। वोटर्स पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। शहर के कुछ केंद्रों पर सुबह ही लाइन लगी नजर आई, जबकि कई वार्डों में शुरुआत में वोटर्स की संख्या काफी कम दिखाई दी। बीकानेर नगर निगम में 4 लाख 82 हजार 229 मतदाता हैं, जो 373 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। नगर निगम में सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड नंबर 2 में हैं, जहां 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं पांच वार्ड ऐसे हैं, जहां सिर्फ दो-दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। बात मतदान की करें तो बीकानेर में सुबह 10 बजे तक 19.57 फीसदी मतदान हुआ है। शुरूआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी ही नजर आई। उम्मीद है कुछ घंटों के बाद रफ्तार में बढ़ोतरी होगी। 

Image

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया मतदान। 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य नेताओं ने मतदान किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने मतदान किया। वार्ड नंबर 44 भाग 2 राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नत्थूसर बास में मतदान किया। बीकानेर में पूर्व वार्ड संख्या 52 भाग संख्या 8 में ईवीएम मशीन ख़राब होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा भी शहर में कुछ जगहों पर मतदान देरी से शुरू होने की सूचना है। 

Image

विधायक जेठानंद व्यास ने किया मतदान। 

 

Image

 बुजुर्ग महिला को मतदान में सहयोग करते हुए सेवा में लगे भारत स्काउट गाइड के रोवर रेंजर

जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने जिला उद्योग केंद्र और जैन पीजी कॉलेज स्थित मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।  जिला कलेक्टर ने मतदान शुरुआत होने के साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्था को देखा और मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए पूरी प्रकिया की जाए। 

Image


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीकानेर विकास प्राधिकरण परिसर में स्थापित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में प्राप्त परिवादों की जानकारी ली और कहा कि प्रत्येक क्वेरी का तत्काल निस्तारण किया जाए। नियंत्रण कक्ष पूर्ण मुस्तैद रहे।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: