Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

एक क्लिक में देखे चुनाव का रिजल्ट: जाने बंगाल में किसको मिल रही बढ़त

rk
7 hours ago
एक क्लिक में देखे चुनाव का रिजल्ट: जाने बंगाल में किसको मिल रही बढ़त

एक क्लिक में देखे चुनाव का रिजल्ट: जाने बंगाल में किसको मिल रही बढ़त 

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है।  पश्चिम बंगाल के रुझानों में जहां बीजेपी ने सौ का आंकड़ा पार कर लिया है, टीएमसी पर बढ़त बना ली है तो वहीं असम में पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच अंतर बढ़ गया है. बीजेपी ने 129 सीटों पर बढ़त बना ली है. टीएमसी के उम्मीदवार 109 सीटों पर आगे चल रहे हैं. अन्य ने भी तीन सीटों पर लीड ले ली है. लेफ्ट का उम्मीदवार एक सीट पर आगे चल रहा है। असम के रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से आगे निकल गई है. बीजेपी 66 सीटों पर आगे निकल गई है. कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन 19 सीटों पर आगे चल रहा है।  अन्य का खाता अब तक खुलता नहीं नजर आ रहा है। असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। 

ताजा रुझानों के मुताबिक तमिलनाडु के CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं। इधर, शरुआती रुझानों के मुताबिक एक्टर विजय की पार्टी TVK करीब 88 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक TVK 18 सीट पर आगे चल रही है। AIDMK 20 और DMK 9 सीट पर आगे है। केरलम में LDF को 38 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। लेकिन UDF बाजी पलटते हुए दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के समर्थन वाले UDF को 98 सीटों पर बढ़त मिल गई है। असम में बीजेपी को 73 सीटों पर और पुडुचेरी में बीजेपी को 22 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। तमिलनाडु में डीएमके को 46 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े जारी
असम: BJP कुल 126 सीटों में से 1 पर आगे (टिंगखोंग में बिमल बोरा आगे)
केरल: कांग्रेस कुल 140 सीटों में से 2 पर आगे (त्रिशूर में राजन पल्लन आगे, एट्टुमानूर में नट्टाकोम सुरेश आगे)
तमिलनाडु: TVK कुल 234 सीटों में से 1 पर आगे (श्रीवैकुंठम में सरवनन जी आगे)
काउंटिंग जारी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: