Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

चोरी करते तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर बनाया बंधक, पुलिस को दी सूचना

Bansal
2 weeks ago
चोरी करते तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर बनाया बंधक, पुलिस को दी सूचना


चोरी करते तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर बनाया बंधक, पुलिस को दी सूचना

बीकानेर। जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र के बापेऊ गांव में चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को एक घर में घुसने के बाद पकड़कर बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार तीन युवक गांव में घुसे और भेड़-बकरियों को उठाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। ग्रामीणों को आता देख तीनों युवक एक घर में घुस गए, जहां ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को बंधक बनाकर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले काफी समय से चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने आपसी एकजुटता के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और चोरी की घटनाओं को रोकने की अपील की है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: