Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

ग्रामीणों की सतर्कता से सोलर प्लांट पर चोरी की वारदात हुई नाकाम, 4 आरोपियों को दबोचा

rk
10 hours ago
ग्रामीणों की सतर्कता से सोलर प्लांट पर चोरी की वारदात हुई नाकाम, 4 आरोपियों को दबोचा


ग्रामीणों की सतर्कता से सोलर प्लांट पर चोरी की वारदात हुई नाकाम, 4 आरोपियों को दबोचा 
बीकानेर।  लूणकरणसर।उपखंड क्षेत्र के भाड़ेरा गांव में एक सोलर प्लांट में चोरी का प्रयास ग्रामीणों की सतर्कता से विफल हो गया। ग्रामीणों ने मौके से चार संदिग्ध युवकों को पकडक़र पुलिस को सौंप दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना बीती रात करीब 2 बजे की है। सोलर प्लांट के आसपास कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखे गए। प्लांट के पास स्थित ढाणी में रहने वाले संदीप भादू ने उनकी 

गतिविधियों पर संदेह होने पर तत्काल गांव के अन्य लोगों को सूचित किया।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उन्होंने प्लांट को चारों ओर से घेर लिया। ग्रामीणों की अचानक हुई इस कार्रवाई से चोर संभल नहीं पाए। ग्रामीणों ने चार युवकों को पकड़ 

लिया, जबकि उनके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे।
पकड़े गए आरोपियों के पास से प्लास्टिक के कट्टों में भरी हुई केबल बरामद हुई है। यह केबल सोलर प्लांट से चोरी की गई बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से अन्य संदिग्ध सामान भी जब्त किया है।
ग्रामीणों की सूचना पर लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस फरार हुए अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: